फ़्री · भारतीय ऑनलाइन फ़ॉर्म के लिए बनाया

फ़ोटो छोटी करें 20 KB, 50 KB या 100 KB — और फ़ॉर्म जो पिक्सेल नाप माँगता है ठीक उसी नाप में

फ़ॉर्म में जो माँगा है वह चुनें, फ़ाइल डालें, ज़रूरत हो तो काट लें या हल्के दस्तख़त गहरे कर लें, फिर डाउनलोड करें। फ़ोटो आपके अपने ब्राउज़र में ही छोटी होती है, कहीं अपलोड नहीं होती।

SSC, UPSC, NEET, IBPS, AFCAT, JEE, GATE, Railway RRB, BPSC — अपने KB और पिक्सेल नाप वाले हर भारतीय फ़ॉर्म के लिए चलता है।

टूल खोलें सारे Easy Tools देखें

फ़ॉर्म जो नाप माँगते हैं

फ़ोटो, दस्तख़त या अंगूठे के निशान के लिए क्या लें

भारत के ज़्यादातर आवेदन पोर्टल — SSC, रेलवे, पुलिस, विश्वविद्यालय और राज्य की भर्ती साइटें समेत — यही माँगते हैं। ठीक संख्याएँ फ़ॉर्म पर ही छपी होती हैं, इसलिए पहले वहाँ देख लें; ये वे हैं जो काउंटर पर सबसे ज़्यादा आती हैं।

किसके लिएआम पिक्सेल नापआम फ़ाइल साइज़फ़ॉर्मेट
ऑनलाइन फ़ॉर्म की फ़ोटो200 × 23020 – 50 KBJPG
दस्तख़त140 × 6010 – 20 KBJPG
अंगूठे का निशान240 × 24020 KBJPG
प्रिंट की पासपोर्ट फ़ोटो (35 × 45 मिमी)413 × 531100 KB तकJPG
स्कैन किया सर्टिफ़िकेट या मार्कशीटजैसा स्कैन हुआ100 – 200 KBPDF

टूल के अंदर ये बटन बने हुए हैं — फ़ॉर्म की फ़ोटो, दस्तख़त, पासपोर्ट फ़ोटो, अंगूठे का निशान — ताकि किसी को याद न रखना पड़े।

यह कैसे काम करता है

चार कदम, लगभग दस सेकंड

  1. 01

    फ़ॉर्म जो माँगता है वह चुनें

    दबाएँ फ़ॉर्म की फ़ोटो, दस्तख़त या जो मिलता हो। साइज़ और पिक्सेल अपने आप भर जाएँगे। चाहें तो अपनी संख्याएँ भी लिख सकते हैं।

  2. 02

    फ़ाइल डालें

    चुन लें, खींचकर लाएँ, या Ctrl+V से स्क्रीनशॉट पेस्ट करें। JPG, PNG, WebP और PDF — सब चलते हैं, और एक साथ कई भी डाल सकते हैं।

  3. 03

    अपने आप शुरू हो जाता है

    कोई बटन ढूँढना नहीं पड़ता। एक क्वालिटी आज़माकर देखता है, सच में कितने बाइट निकले यह नापता है, और छाँटते-छाँटते आगे बढ़ता है — जब तक सीमा के नीचे रहकर सबसे अच्छी फ़ोटो न मिल जाए। सिर्फ़ PDF पूछे जाने का इंतज़ार करता है, क्योंकि यहाँ PDF ही एकमात्र चीज़ है जो आपका कंप्यूटर छोड़कर जाती है।

  4. 04

    देख लें, फिर डाउनलोड करें

    सूची में बनी हुई फ़ाइल दिखती है, जो आपने डाली थी वह नहीं। फ़ोटो का कोई और हिस्सा चुनना हो तो उस पर दबाएँ। फिर एक फ़ाइल लें, सब लें, या सब एक ZIP में लें — उधर का पोर्टल जो लेगा।

यही क्यों

तीन चीज़ें, जो ज़्यादातर ऑनलाइन कंप्रेसर नहीं करते

संख्या तक पहुँचता है, और दिखा भी देता है

जो साइज़ दिखाया जाता है, वह उसी फ़ाइल की असली बाइट संख्या है जो आप डाउनलोड करने जा रहे हैं — एनकोड करने के बाद नापी गई, अंदाज़ा नहीं। लक्ष्य तक न पहुँच पाए तो वह बता देता है, और क्यों नहीं पहुँचा यह भी — बड़ी फ़ाइल पकड़ा नहीं देता।

ठीक पिक्सेल, चेहरा चपटा किए बिना

200 × 230 माँगें तो 200 × 230 ही मिलेगा — फ़ोटो के बीच से लिया गया, जैसे पासपोर्ट फ़ोटो काटी जाती है; खींचकर बिगाड़कर नहीं, और चुपचाप ग़लत नाप में लौटाकर भी नहीं। दस्तख़त के मामले में उल्टा: वहाँ पूरा का पूरा अंदर समाया जाता है, क्योंकि कलम की लकीर का आख़िरी सिरा फ़ालतू तस्वीर नहीं है।

आपकी फ़ोटो आपके कंप्यूटर पर ही रहती है

फ़ोटो को छोटा आपका अपना ब्राउज़र करता है, हमारे पास या किसी और के पास कभी अपलोड नहीं होती। सिर्फ़ PDF अपवाद है — वह एक पल के लिए हमारे सर्वर पर आती है, छोटी होती है, और तुरंत वापस चली जाती है। कभी जमा नहीं रखी जाती।

PDF भी

PDF को 100 KB या 200 KB में छोटा करें

अपलोड पोर्टल अक्सर स्कैन किए सर्टिफ़िकेट की सीमा 100 KB या 200 KB बाँध देते हैं। जो नाप चाहिए वह देकर PDF डालें, PDF बनकर ही वापस आएगी। पहले बस साफ़-सुथरा किया जाता है, जिससे लिखाई सिलेक्ट होने लायक बनी रहती है; उससे भी छोटी न हो तभी पन्ने तस्वीर बन जाते हैं। दोनों में से क्या हुआ, टूल बता देता है — इसलिए लिखाई लिखाई क्यों नहीं रही, यह सोचकर बैठना नहीं पड़ता।

आज़माकर देखें — फ़्री है

सवाल

आम सवाल

फ़ोटो को 20 KB में कैसे छोटा करूँ?

फ़ोटो और दस्तख़त का रिसाइज़र खोलें, साइज़ 20 कर दें और अपनी फ़ोटो डालें — अपने आप शुरू हो जाएगा। क्वालिटी के अलग-अलग स्तर खंगालकर सबसे बड़ा, सबसे साफ़ वह रूप निकालता है जो 20 KB से नीचे रहे, और नतीजे का असली साइज़ दिखा देता है। मौजूदा पिक्सेल नाप पर 20 KB तक न आ पाए तो पिक्सेल छोटे कर लेता है — या सीधे बता देता है कि नहीं हो पाया।

फ़ॉर्म के लिए फ़ोटो 200 × 230 पिक्सेल में कैसे करूँ?

फ़ॉर्म की फ़ोटो बटन दबाएँ — उसमें 200 × 230 पिक्सेल और 50 KB का लक्ष्य दोनों एक साथ बैठ जाते हैं। नतीजा ठीक 200 × 230 ही होता है, आपकी फ़ोटो के बीच से लिया गया, इसलिए चेहरा खिंचकर लंबा नहीं होता। चाहें तो ख़ुद कोई भी चौड़ाई और ऊँचाई लिख सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन में दस्तख़त कितने नाप का होना चाहिए?

भारत के ज़्यादातर पोर्टल JPG में लगभग 140 × 60 पिक्सेल और 20 KB से नीचे माँगते हैं। दस्तख़त बटन दोनों एक साथ बैठा देता है। फिर भी हमेशा फ़ॉर्म ख़ुद देख लें, क्योंकि कुछ पोर्टल अलग माँगते हैं। दस्तख़त रिसाइज़ करने पर एक अलग पूरा पेज है — दस्तख़त किए काग़ज़ की फ़ोन से ली फ़ोटो का क्या करें, वह भी उसमें है।

PDF को 100 KB में छोटा कर सकते हैं?

हाँ। PDF डालें, लक्ष्य 100 KB कर दें, और भेजने का जो बटन आता है उसे दबाएँ। यहाँ PDF ही एकमात्र चीज़ है जो पूछे जाने का इंतज़ार करती है, क्योंकि वही एकमात्र चीज़ है जो आपका कंप्यूटर छोड़कर जाती है। PDF, PDF बनकर ही लौटती है। जहाँ हो सके लिखाई सिलेक्ट होने लायक रहती है; जहाँ फ़ाइल बहुत छोटी करनी पड़े, वहाँ पन्ने तस्वीर बन जाते हैं — और क्या हुआ टूल बता देता है।

क्या यह रिसाइज़र फ़्री है, और कुछ इंस्टॉल करना पड़ेगा?

फ़्री है, और इंस्टॉल करने को कुछ नहीं — आपके ब्राउज़र में ही चलता है। एक बार फ़्री Your Astha अकाउंट से लॉगिन करना होता है, उससे बाक़ी Easy Tools भी खुल जाते हैं।

क्या मेरी फ़ोटो कहीं अपलोड होती है?

फ़ोटो नहीं होती। छोटा करने का काम आपके अपने ब्राउज़र के अंदर ही होता है, इसलिए फ़ोटो कभी आपका कंप्यूटर नहीं छोड़ती। PDF अपवाद है: ब्राउज़र में PDF छोटी करने के लिए पहले एक बहुत बड़ी लाइब्रेरी उतारनी पड़ती है, इसलिए वह हमारे सर्वर पर जाती है, छोटी होती है, और तुरंत लौट आती है। न जमा रखी जाती है, न लॉग की जाती है।

छोटा करने से क्या फ़ोटो धुँधली हो जाएगी?

जितना ज़रूरी हो, उतना ही। टूल सीधे सबसे नीची सेटिंग पर नहीं गिरता — आपके लक्ष्य के नीचे रहकर भी सबसे अच्छी क्वालिटी बनाए रखता है। फ़ोन से ली 2 MB की फ़ोटो आम तौर पर 50 KB तक आकर भी फ़ॉर्म पर ठीक ही दिखती है। पूरा पिक्सेल नाप रखकर 20 KB माँगें, तब धुँधलापन दिखना शुरू होता है।

एक साथ कई फ़ोटो छोटी कर सकते हैं?

हाँ। जितनी चाहें डालें — सब एक साथ शुरू होती हैं, और जो पूरी होती जाती हैं बटन उन्हें गिनकर दिखाता है। एक-एक करके लें, या एक ही ZIP बनाकर लें। हर एक को अलग-अलग लक्ष्य से मिलाकर जाँचा जाता है।

मेरी फ़ोटो बहुत छोटी बताकर क्यों लौटा दी गई?

कई फ़ॉर्म में एक सीमा का दायरा दिया होता है, जैसे 20 से 50 KB — और दोनों में से कोई भी छोर पार हो तो फ़ाइल लौटा देते हैं। एक सादी फ़ोटो ठीक पिक्सेल नाप पर आसानी से 6 KB तक आ सकती है, जो न्यूनतम से नीचे है। रिसाइज़र दोनों सीमाएँ लेता है: नतीजा न्यूनतम से नीचे गिरे तो फ़ोटो का एक पिक्सेल बदले बिना फ़ाइल में अदृश्य पैडिंग जोड़ देता है — और जोड़ी है, यह बता भी देता है।

कई फ़ोटो जोड़कर 200 KB से नीचे एक PDF कैसे बनाऊँ?

PDF Tools खोलें, फ़ोटो डालें — मार्कशीट, सर्टिफ़िकेट, कोई ID — और क्रम में लगाएँ। Squeeze it to a size पर टिक करके 200 लिखें, फिर Make the PDF दबाएँ। हर फ़ोटो एक पेज बनती है, और PDF आपकी सीमा के नीचे, जितनी अच्छी क्वालिटी हो सके उसमें वापस आती है।