Easy Crop · यूज़र मैनुअल

Easy Crop यूज़र मैनुअल

Aadhaar, PAN, Voter, Ayushman जैसे कार्ड PDF से सही कार्ड साइज़ में काटें और Epson कार्ड ट्रे पर प्रिंट करें। आपकी दुकान के लिए, स्टेप बाय स्टेप।

PDF डाउनलोड (बांला)PDF डाउनलोड (English)

01इंस्टॉल करें

  1. 64-बिट Windows 10 या 11 चाहिए। 32-बिट Windows पर नहीं चलेगा।
  2. ZIP पर राइट-क्लिक करके Extract All… चुनें। ZIP के अंदर से सीधे न चलाएँ।
  3. निकले हुए फ़ोल्डर में INSTALL Easy Crop Tool पर डबल-क्लिक करें।
  4. Windows पूछे तो Yes दबाएँ। “Windows protected your PC” दिखे तो More info → Run anyway।
  5. एक बार PC रीस्टार्ट करें, फिर Desktop या Start Menu से Easy Crop Tool खोलें।

ध्यान दें: इंस्टॉलर Smart App Control बंद करके रीस्टार्ट माँगे, तो रीस्टार्ट करें और वही INSTALL फ़ाइल फिर चलाएँ। फिर भी Windows रोके, तो ऐप खोलकर Help → Prepare this PC चलाएँ — वह ये सेटिंग खुद ठीक कर देता है।

02दुकान रजिस्टर करें

  1. पहली बार ऐप खोलने पर अपनी दुकान रजिस्टर करें आता है। इंटरनेट चाहिए।
  2. Shop name में दुकान का नाम लिखें।
  3. 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें। यही नंबर आपका लाइसेंस है, बाद में बदला नहीं जा सकता।
  4. डीलर कोड हो तो Referral code में डालें (ज़रूरी नहीं), फिर Continue दबाएँ।

ध्यान दें: रजिस्टर के दिन से 30 दिन फ्री ट्रायल। क्रॉप बिना इंटरनेट चलता है, पर हर 3 दिन में एक बार इंटरनेट से जोड़ें। एक नंबर एक PC पर चलता है — नए PC पर स्क्रीन का मैसेज WhatsApp करें, सपोर्ट लाइसेंस शिफ्ट कर देगा।

03कार्ड क्रॉप करें

  1. + Add Files दबाएँ या PDF ऐप में खींचकर छोड़ें। पूरा फ़ोल्डर: Ctrl+Shift+O।
  2. कार्ड टाइप AUTO पर रखें। ऐप गलत पहचाने तभी हाथ से चुनें।
  3. फ़ाइलों पर टिक करके ✂ Crop Now दबाएँ।
  4. Open Output से फ़ाइलें देखें, या अभी प्रिंट करें से प्रिंट करें।
कार्डमेनू में नाम
Aadhaar · Baal AadhaarAadhaar
PAN (NSDL / UTI)PAN NSDL · PAN UTI
वोटर IDVOTER
राशन कार्डFOOD
Ayushman · ABHA · Ayushman MPAyushman · ABHA · AYUSHMAN MP
APAAR · e-Shram · EPFO / UANAPAAR / ABC · e-Shram · EPFO / UAN
ड्राइविंग लाइसेंस · KPKBDriving Licence · KPKB
स्मार्ट कार्डSMART

ध्यान दें: पासवर्ड वाली PDF: Aadhaar में आमतौर पर नाम के पहले 4 अक्षर CAPITAL में + जन्म वर्ष। “Please review the detected area” दिखे तो Advanced Crop (manual) में Front/Back बॉक्स मिलाकर फिर क्रॉप करें। फ़ाइलें: PDF, JPG, PNG, WebP — कुछ भी अपलोड नहीं होता, सब आपके PC पर रहता है।

04आउटपुट सेटिंग

सेटिंगकैसे इस्तेमाल करें
QualityPVC के लिए 900 DPI (सबसे अच्छा)। 300 DPI तेज़ है।
File typeप्रिंट के लिए PNG, WhatsApp के लिए JPEG
Output folderBrowse से चुनें
फ़ाइल नामNAME-F.png = आगे, NAME-B.png = पीछे
Card borders (mm)कार्ड के चारों ओर जगह; 0 = कोई फ्रेम नहीं। ✓ Save borders दबाएँ

05Epson कार्ड ट्रे पर प्रिंट

  1. क्रॉप के बाद अभी प्रिंट करें दबाएँ। Print Studio खुलेगा।
  2. दाईं ओर प्रिंटर चुनें। ट्रे मैप ऐप खुद चुनता है (L8050 / L805 फ़ैमिली)।
  3. कार्ड पर टिक करें। F / B से सिर्फ़ आगे या सिर्फ़ पीछे प्रिंट होता है।
  4. Start Printing दबाएँ और ट्रे में खाली कार्ड लगाएँ।
  5. आगे का प्रिंट होने पर कार्ड पलटकर Print back दबाएँ।
समस्याहल
सभी कार्ड एक तरफ़ खिसकेExtra options → Move the card (आमतौर पर 0.5–2 mm)
पहला ठीक, दूसरा खिसकाGap, या प्रीव्यू में दूसरा कार्ड खींचें
किनारे पर पतली सफ़ेद लाइनBorderless + Bleed बढ़ाएँ + ट्रे साफ़ करें
किनारे का लिखा कट रहा हैBleed कम करें, या Borders चुनें
पीछे उल्टा / पहला कार्ड दाईं ओरBack prints upside down / Slot 1 is on the right side पर टिक करें
रंग गहरे या फीकेBrightness / Contrast थोड़ा बदलें
छोटा लिखा धुंधलाSharpen: Normal, और Epson Preferences में Finest
“job(s) are already waiting…”Windows प्रिंटर queue से पुराने काम हटाएँ

ध्यान दें: दशमलव का ध्यान रखें: 0.5 की जगह 5 लिखा तो हर कार्ड 5 mm खिसक जाएगा। सेटिंग बदलने या अपडेट के बाद एक टेस्ट कार्ड प्रिंट करें।

06Dragon Sheet: A4 पर 10 कार्ड

  1. क्रॉप के बाद Dragon Sheet टैब खोलें। कार्ड 2 कॉलम × 5 लाइन में लग जाते हैं — एक शीट पर 10 कार्ड।
  2. Save PDF दबाएँ।
  3. 100% (Actual size) और Finest / 720 dpi पर प्रिंट करें। “Fit to page” न चुनें।
  4. एक कार्ड नापें: 85.6 × 54 mm होना चाहिए। न हो तो App Preferences में Size % थोड़ा बदलें।

07प्लान और रिचार्ज

  1. File → Renew for 1 month… खोलें और प्लान चुनें। दाम और क्रॉप वहीं लिखे हैं।
  2. QR स्कैन करके प्लान की बिल्कुल उतनी ही रकम भेजें।
  3. UPI ऐप से 12 अंकों का UTR लिखकर Verify दबाएँ। कुछ सेकंड में प्लान चालू।
  4. गिफ़्ट कार्ड है? Gift में कोड लिखकर Redeem दबाएँ।

ध्यान दें: बचे हुए क्रॉप अगले प्लान में जुड़ जाते हैं। जिस PDF से कार्ड निकले, वह एक क्रॉप गिना जाता है।

08अपडेट

  1. Update Available आने पर Yes दबाएँ, Windows पूछे तो फिर Yes। खुद देखने के लिए: Help → Check for Updates…
  2. इंस्टॉल के समय ऐप बंद होना सामान्य है। 1–2 मिनट बाद Desktop आइकन से खोलें।

09समस्या और सपोर्ट

समस्याWhatsApp पर क्या भेजें
ऐप नहीं खुल रहा1–2 मिनट बाद: C:\Easy Crop Tool\logs से startup.log और error.log
प्रिंट ठीक नहींPrint Studio में Copy details for WhatsApp help दबाकर पेस्ट करें
क्रॉप गलतजिस PDF में गलती हो रही है, वही PDF
पेमेंट नहीं मिलापेमेंट का स्क्रीनशॉट और UTR नंबर
लाइसेंस ब्लॉकस्क्रीन पर दिखा मैसेज, जैसा है वैसा

फिर भी दिक्कत है?

टेक सपोर्ट को WhatsApp करें। ऐप का Support / Complaint बटन आपकी दुकान की जानकारी भी भेज देता है।

WhatsApp 90910 02004